Delhi: कल्याणपुरी में अतिक्रमण पर आज भी चला बुलडोजर, विरोध करने पहुंचे आप MLA कुलदीप कुमार, पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया. इस दौरान वहां विरोध करने आप विधायक कुलदीप कुमार पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इससे पहले दिल्ली सरकार ने तीनों निगमों से बुलडोजर चलाने पर रिपोर्ट मांगी है.
दिल्ली में लगातार चल रहे निगम के बुलडोजर के खिलाफ राजनीति ने तूल पकड़ा हुआ है. आज कल्याणपुरी इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया. इस दौरान वहां विरोध करने आप विधायक कुलदीप कुमार पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इससे पहले दिल्ली सरकार ने तीनों निगमों से बुलडोजर चलाने पर रिपोर्ट मांगी है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने विधायकों के साथ इसपर बैठक भी कर चुके हैं. दिल्ली सरकार ने तीनों निगमों से 1 अप्रैल से लेकर अब तक की रिपोर्ट मांगी है. सरकार ने कहा है कि तीनों निगम 1 अप्रैल से अभी तक का सारा डाटा दें. सरकार बुलडोजर के खिलाफ खड़ी होती नजर आ रही है. यही कारण है कि मुख्यमंत्री ने अपने विधायकों को निर्देश दिया है कि यदि इस दौरान जेल भी जाना पड़े तो डरना नहीं है.
दरअसल दिल्ली में नगर निगमों के बुलडोजर अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. इस कार्रवाई के दौरान बवाल भी होता हुआ नजर आया है, वहीं भाजपा, कांग्रेस और आप एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगा रही हैं.
#WATCH दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। pic.twitter.com/A9t40jyso7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2022
AAP MLA Kuldeep Kumar detained during anti-encroachment drive in Delhi's Kalyanpuri area. "These people have valid documents, we will not them be treated unjustly," he said pic.twitter.com/bd4KFWPEmN
— ANI (@ANI) May 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2022 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

