VIDEO: बिहार में महिला दारोगा के साथ छेड़खानी, बदसलूकी का वीडियो वायरल, 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
महिला दारोगा व कुछ पुलिसकर्मी शराब के पुराने शराब धंधेबाजों के वेरीफिकेशन के लिए गए थे. इस दौरान कुछ लोगों ने दारोगा व पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर बदसलूकी और मारपीट की थी.
बिहार में महिला दरोगा से कुछ लोगों ने बदसलूकी की. मामला बेतिया का है. हैरानी की बात तो यह है कि महिला दरोगा 4 सिपाहियों के साथ है, फिर भी लोगों को किसी बात का डर नहीं लगा. बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बेतिया के लौकरिया गांव में 17 दिसंबर को बैरिया थाने की महिला दारोगा व कुछ पुलिसकर्मी शराब के पुराने शराब धंधेबाजों के वेरीफिकेशन के लिए गए थे. इस दौरान कुछ लोगों ने दारोगा व पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर बदसलूकी और मारपीट की थी.
बेतिया में महिला दारोगा के साथ छेड़खानी का मामला आया सामने, 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज। pic.twitter.com/V6k3he2Y8H
— News18 Bihar (@News18Bihar) December 19, 2023
वीडियो में दिख रहा कि महिला दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों से लोग बदसलूकी कर रहे हैं. वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मियों से बार-बार पूछ रही है कि उन्होंने उसकी बेटी को क्यों मारा. जबकि कुछ युवक पूछ रहे हैं कि आप घर में क्यों घुसी? घर में घुसने का आपके पास वारंट है क्या?
महिला दारोगा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. मामले में कहा गया कि कुछ महिला-पुरुषों ने दारोगा व पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर बदसलूकी और मारपीट की थी.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

