देश

VIDEO: पंजाब के एक घर में प्रेशर कुकर फटने से किचन हुआ तबाह, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य

पंजाब के पटियाला में मंगलवार को एक घर की रसोई घर में प्रेशर कुकर के फट जाने से पूरा किचन तबाह हो गया. इस हादसे में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए. यह दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो हई,

VIDEO: पंजाब के एक घर में प्रेशर कुकर फटने से किचन हुआ तबाह, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य
प्रेशर कुकर में हुआ ब्लास्ट (Photo Credits: X)

Pressure Cooker Explodes: पंजाब (Punjab) के पटियाला (Patiala) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक परिवार बाल-बाल बच गया. दरअसल, मंगलवार को रसोई घर (Kitchen) में प्रेशर कुकर (Pressure Cooker) के फट (Explosion) जाने से पूरा किचन तबाह हो गया. यह दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें घटना के दौरान एक बच्चे सहित परिवार के पांच सदस्य रसोई में दिखाई दे रहे हैं. हालांकि गनीमत यह रही कि किसी को भी चोट नहीं आई. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं रसोई में काम कर रही हैं, जबकि एक बच्चा गेंद से खेल रहा है और कुछ फीट की दूरी पर एक आदमी डायनिंग टेबल पर बैठा है, लेकिन अगले ही पल कुकर का ढक्कन छत से टकराकर फट जाता है, जिससे छत के कुछ हिस्से और रसोई के अंदर का फर्नीचर नीचे गिर जाता है, इसके बाद परिवार के लोग यहां वहां भागने लगते हैं. यह भी पढ़ें: किचन में खाना बना रहे लड़के के मुंह पर बम की तरह फटा कुकर, Viral Video देख सहम जाएंगे आप

प्रेशर कुकर फटने से किचन हुआ तबाह-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2023 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).