देश

UP Hit-Run: लखनऊ में एक और हिट एंड रन का केस, तेज रफ़्तार कार ने पैदल आ रहे टीचर को रौंदा, मौके पर मौत- VIDEO

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक और हिट एंड रन का केस सामने आया है. यहां वृदावन चौकी के पास एक तेज रफ़्तार कार ने पैदल सड़क पर जा रहे केशव सिंह नामक टीचर को रौंद दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.

UP Hit-Run: लखनऊ में एक और हिट एंड रन का केस, तेज रफ़्तार कार ने पैदल आ रहे टीचर को रौंदा, मौके पर मौत- VIDEO
Road Accident (Photo Credits Twitter)

UP Hit-Run:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक और हिट एंड रन का केस सामने आया है. यहां वृदावन चौकी के पास एक तेज रफ़्तार कार ने पैदल सड़क पर जा रहे केशव सिंह नामक टीचर को रौंद दिया. कार ने टीचर को इतनी तेज से टक्कर मारा कि करीब 30 फीट की दूरी पर जा गिरी. दो फीट ऊपर तक उछल गया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. उनके भाई ने बताया कि 30 नवंबर की रात खाना खाकर सड़क पर टहलते हुए आ रहे थे. उसी समय कार ने टक्कर मार दी. जिसे उनके भाई की मौके पर ही मौत हो गई. उनके भाई की मांग है कि गाड़ी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए. इसके साथ ही उनके भाई ने कहा कि तेज रफ़्तार कर पर प्रतिबंध लगे. ताकि ऐसे हादसे रूक सके. वे चाहते हैं कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करे.

वहीं इससे पहले लखनऊ में ही एक ट्रैफिक कांस्टेबल अमित कुमार को ड्यूटी के दौरान एक कार ने टक्कर मार दी थी. रहत वाली बात है कि ट्रैफिक कांस्टेबल अमित कुमार की जान बच गई. लेकिन गंभीर चोटें आई है. जिनका अपस्ताल में इलाज चल रहा है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).