अप्रैल में एक भी दिन नहीं रुकेगा कोरोना वैक्सीनेशन का काम, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 72,330 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,22,21,665 हो गई है. जबकि 459 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,62,927 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,84,055 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,14,74,683 है. महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और मध्य प्रदेश में तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ रहे है. वहीं देश में कुल 6,51,17,896 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है.
अप्रैल महीने में एक भी दिन कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन लगाने का काम नहीं रुकेगा. एक आदेश में कहा गया है कि सभी सार्वजनिक और निजी कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पर अप्रैल के सभी दिनों में वैक्सीनेशन किया जाएगा. यहां तक की हॉलिडे के दिन भी वैक्सीनेशन सेंटर चालू रहेंगे.
Vaccination to be done on all days of April at all public and private COVID19 vaccination centres, including gazetted holidays: Government of India pic.twitter.com/VxFtN3OLQ4
— ANI (@ANI) April 1, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2021 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

