Silkyara Tunnel First Inside Video: सुरंग में फंसे मजदूर ने टनल के अंदर रिकॉर्ड किया था वीडियो, देखें किस हालात में मौत से लड़ रहे थे जंग
28 नवंबर को उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को सही सलामत रेस्क्यू कर लिया गया था. अब सुरंग के अंदर की वीडियो भी सामने आई है.
28 नवंबर को उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को सही सलामत रेस्क्यू कर लिया गया था. अब सुरंग के अंदर की वीडियो भी सामने आई है. उत्तरकाशी सुरंग के अंदर 2 किलोमीटर की दूरी का ये वीडियो 28 नवंबर को रिकॉर्ड किया गया है. फंसे हुए श्रमिकों में से एक ने ये वीडियो ने बनाया है. वीडियो में एक अधिकारी मजदूरों से उनका हाल जान रहा है.
Visuals of the 2-km stretch inside Silkyara tunnel in Uttarkashi where 41 workers were trapped for 17 days, before they were rescued on November 28.
In the video, made by one of the trapped workers, they can be heard motivating each other. pic.twitter.com/ds2k8W7Jis
— Press Trust of India (@PTI_News) November 30, 2023
12 नवंबर 2023 को सिल्कयारा से बारकोट तक निर्माणाधीन सुरंग में 60 मीटर हिस्से में मलबा गिरने से सुरंग ढह गई थी. इस दौरान टनल में 41 मजदूर मौजूद थे जो अंदर ही फंस गए थे. घटना के बाद से ही बचाव कार्य शुरु कर दिया गया था. राज्य और केंद्र सरकारों द्वारा तत्काल संसाधन जुटाए गए थे. पांच एजेंसियों- ओएनजीसी, एसजेवीएनएल, आरवीएनएल, एनएचआईडीसीएल और टीएचडीसीएल को विशिष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई थी. साथ ही विदेशी एक्सपर्ट को भी इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए लगाया गया था. घटना के 17 दिन बाद 28 नवंबर की शाम को टनल में फंसे सभी 41 मजदूरों को बचाया गया था.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2023 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

