देश

Pitbull Dog Attack: पिटबुल कुत्ते ने 9 साल के बच्चे पर हमला किया हमला, कई जगह नोंचने से हुआ लहूलुहान

हरिद्वार के कनखल इलाके में पिटबुल कुत्ते ने एक 9 साल के बच्चे पर हमला कर दिया. CO सिटी मनोज कुमार ठाकुर ने कहा "बच्चे के पिता ने तहरीर दी और उसके आधार पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया है."

Pitbull Dog Attack: पिटबुल कुत्ते ने 9 साल के बच्चे पर हमला किया हमला, कई जगह नोंचने से हुआ लहूलुहान
(Photo Credits: Twitter)

उत्तराखंड: हरिद्वार के कनखल इलाके में पिटबुल कुत्ते ने एक 9 साल के बच्चे पर हमला किया. CO सिटी मनोज कुमार ठाकुर ने कहा, "बच्चे के पिता ने तहरीर दी और उसके आधार पर कुत्ते के मालिक शुभम के खिलाफ IPC की धारा 289 के तहत मामला दर्ज़ किया गया है. मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है."

कुछ दिनों पहले यूपी के लखनऊ (Lucknow) में पालतू पिटबुल कुत्ते ने अपनी ही वृद्ध मालकिन पर हमला करके उनकी जान ले ली थी जिसके बाद से लगातार इस नस्ल के कुत्ते के आतंक की खबरें सामने आ रही हैं.

देशभर में पिटबुल कुत्तों द्वारा कई लोगों पर हमले किए गए हैं. लखनऊ की घटना के बाद पिटबुल कुत्तों को घर में पालने पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी थी मगर उसके बावजूद भी पिटबुल कुत्तों को पाला जा रहा है, जिस वजह से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2022 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).