Haridwar: रील के लिए गंवाई जान, वाटरफॉल के नीचे खड़ा हुआ युवक नदी में बहा, हरिद्वार का वीडियो आया सामने; VIDEO
रील बनाने के चक्कर में कई लोग अपनी जान गंवा रहे है. कभी वाटरफॉल के पास तो कभी बाइक पर रील बनाने का क्रेज काफी ज्यादा युवकों में बढ़ गया. ऐसा ही एक हादसा हरिद्वार में सामने आया है
हरिद्वार, उत्तराखंड: रील बनाने के चक्कर में कई लोग अपनी जान गंवा रहे है. कभी वाटरफॉल के पास तो कभी बाइक पर रील बनाने का क्रेज काफी ज्यादा युवकों में बढ़ गया. ऐसा ही एक हादसा हरिद्वार में सामने आया है. ये युवक कांगड़ी का बताया जा रहा है और ये रवासन नदी के वाटरफॉल में बह गया. इसकी तलाश प्रशासन और गोताखोरों की ओर से की जा रही है, लेकिन इसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. इस घटना का वीडियो सामने आया है. जहांपर देख सकते है की ये युवक वाटरफॉल के नीचे अपनी जान जोखिम में डालकर खड़ा है और पोज दे रहा है और इसी दौरान ये युवक बह जाता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @askbhupi नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Seoni Shocker: चप्पल के लिए गंवाई जान! फिसलकर नदी में बह गया युवक, मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का वीडियो आया सामने;VIDEO
वाटरफॉल में बहा युवक
रील के चक्कर में लोग अपनी जान गंवा दे रहे हैं।
हरिद्वार कांगड़ी निवासी युवक उदल रील बनाने के दौरान रवासन नदी के झरने में बह गया। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की गई, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका। सर्च अभियान जारी है। pic.twitter.com/zjwHCW9rEX
— bhUpi Panwar (@askbhupi) August 16, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2025 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

