देश

Uttarakhand Rain Alert: आईएमडी का अलर्ट, उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी समेत इन जिलों में अगले 24 घंटों में हो सकती है भारी बारिश, बिजली गिरने की भी संभावना

उत्तराखंड में जारी भारी बारिश के चलते चारों तरह पानी ही पानी नजर आ रहा है. राज्य में जारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौडी और नैनीताल में अलग-अलग स्थानों पर तूफान और बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है

Uttarakhand Rain Alert: आईएमडी का अलर्ट, उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी समेत इन जिलों में अगले 24 घंटों में हो सकती है भारी बारिश, बिजली गिरने की भी संभावना
Rains | ANI

Uttarakhand IMD Rain Alert: उत्तराखंड में जारी भारी बारिश के चलते चारों तरह पानी ही पानी नजर आ रहा है. जिससे कई सड़कों का संपर्क टूट जाने की वजह से आम जनजीवन पर पूरा असर पड़ा है. राज्य में जारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौडी और नैनीताल में अलग-अलग स्थानों पर तूफान और बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूर है. ताकि किसी बड़े हादसे बच सके.

वहीं चमोली में पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 109 गैरसैंण से कर्णप्रयाग के बीच में कालीमाटी में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके बाद यहां आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है. 109 एनएच जिस तरह क्षतिग्रस्त हुआ है उसे देखकर लग रहा है कि इसे बनाने में काफी समय लगेगा. दरअसल यहां कॉजवे का एक बड़ा हिस्सा बहने से मार्ग अवरूद्ध हो गया है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2023 07:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).