देश

Varanasi Ropeway Video: काशी का चेहरा बदल रही है मोदी सरकार, रोप-वे से सफ़र होगा और आसान, देखें झलक

वाराणसी दुनिया में रोपवे के जरिए आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने वाला तीसरा शहर बनने जा रहे हैं इस प्रोजेक्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक वीडियो शेयर किया है

Varanasi Ropeway Video: काशी का चेहरा बदल रही है मोदी सरकार, रोप-वे से सफ़र होगा और आसान, देखें झलक

Varanasi Ropeway Video: वाराणसी दुनिया में रोपवे के जरिए आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने वाला तीसरा शहर बनने जा रहे हैं इस प्रोजेक्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो शेयर कर गडकरी ने लिखा, वाराणसी में 644 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 3.85 किमी लंबे पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोप-वे की एक झलक! आधुनिक तकनीकी से बने इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास से देश को आत्मनिर्भर बनाने के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपने को पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध है.

बता दे कि बीते हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक पैसेंजर रोपवे का शिलान्यास किया. पहले चरण में दो साल की अवधि में पूरा होने वाले रोपवे की लंबाई 3.8 किलोमीटर होगी और इसे बनाने पर 644 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. रोपवे वाराणसी में सड़क से 50 मीटर ऊपर दौड़ेगा जिस पर दोनों दिशाओं में एक घंटे में 6000 लोग यात्रा कर सकेंगे.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2023 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).