Video: सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर, CM योगी के खिलाफ दिया था विवादित बयान
बरेली में समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया. पेट्रोल पंप कथित तौर पर अवैध तरीके से बिना नक्शा पास किए बनाया गया था.
बरेली: यूपी के बरेली (Bareilly) में भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम (SP MLA Shahzil Islam) के पेट्रोल पंप को प्रशासन द्वारा ध्वस्त (Petrol Pump Demolished By Bulldozer) कर दिया गया. गुरुवार को बीडीए की टीम ने सुबह करीब 11 बजे शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर पहुंच गई और उसे ध्वस्त करने लगी, जिस समय यह पेट्रोल पंप ध्वस्त किया जा रहा था. उस वक्त भी लोग पेट्रोल-डीजल भरवा रहे थे. सभी को वहां से हटा कर यह कार्रवाई की गई. आपको बता दें कि करीब एक हफ्ते पहले विधायक ने सीएम योगी के खिलाफ विवादित बयान दिया था.
दरअसल, शहजिल इस्लाम का यह पेट्रोल पंप एसईआरएस फिलिंग स्टेशन के नाम से परसाखेड़ा में स्थित है. बीडीए वीसी का कहना है कि यह पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास किए बनाया गया था. इसके लिए पहले ही नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. उन्होंने यह भी बताया कि इसको एनओसी भी जारी नहीं है. इसके बाद भी यह अवैध तरीके से लगातार चल रहा था.
हमारी बंदूकों में से धुआं नहीं, गोली निकलेगी...मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ये बयान देकर खलबली मचाने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर। शहजिल बरेली के भोजीपुरा से विधायक हैं।#SamajwadiParty #BJP #CMYogiAdityanath pic.twitter.com/arpTTmODfd
— Hindustan (@Live_Hindustan) April 7, 2022
बाबाजी का बुलडोज़र काम पर लगा है, अब ये बरेली के भोजीपुरा से समाजवादी विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला,आरोप है बिना नक्शा पास कराए बनाया गया था पेट्रोल पंप… 4 दिन पहले ही शहजिल इस्लाम पर मुख्यमंत्री को धमकी देने का मुकदमा भी दर्ज हुआ है pic.twitter.com/ga8JkOFIA3
— Rohit Ranjan (@irohitr) April 7, 2022
उत्तर प्रदेश: बरेली में समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया। पेट्रोल पंप कथित तौर पर अवैध तरीके से बिना नक्शा पास किए बनाया गया था। pic.twitter.com/DNg2wB3WD2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2022 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

