कानपुर में बेकाबू बस ने राहगीरों को रौंदा, 6 लोगों की मौत, दुर्घटना पर राष्ट्रपति ने जताया दुःख
कानपुर भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. वहीं 9 लोग घायल हुए हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुर्घटना पर दुख जताया है.
कानपुर,31 जनवरी: कानपुर (Kanpur) में रविवार की आधी रात को घंटाघर से टाटमिल चौराहे की ओर जा रही इलेक्ट्रिक बस (Electric bus) ने कई वाहनों को टक्कर मार दी और 15 लोगों को रौंद दिया. आखिर में बस ट्रैफिक बूथ से टकराते हुए डंपर में घुस गई. हादसे (Road accident) में छह लोगों की मौत हो गई. वहीं नौ लोग घायल हुए हैं. वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे में हुई मौत पर दुःख जताया है. हादसा होते ही बस चालक वहां से फरार हो गया. पुलिस अब संबंधित विभाग से संपर्क कर बस चालक के बारे में पता कर रही है.
राष्ट्रपति ने कहा "कानपुर में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ है. इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं. मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
कानपुर में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ है। इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद pic.twitter.com/43Yhrhg0ZT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2022 01:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

