देश

McDonald's में टमाटर का इस्तेमाल बंद, महंगाई के कारण स्वाद पर पड़ा असर, देखें VIDEO

देश के कई राज्यों में टमाटर 100 से लेकर 150 रुपए तक प्रतिकिलो बिक रहा है. इसका असर सिर्फ आम आदमी पर ही नहीं बल्कि नामी मल्टीनेशनल फूड चेन 'मैकडोनाल्ड्स' पर भी पड़ा है.

McDonald's में टमाटर का इस्तेमाल बंद, महंगाई के कारण स्वाद पर पड़ा असर, देखें VIDEO
(Photo Credit : Twitter)

देश के कई राज्यों में टमाटर 100 से लेकर 150 रुपए तक प्रतिकिलो बिक रहा है. इसका असर सिर्फ आम आदमी पर ही नहीं बल्कि नामी मल्टीनेशनल फूड चेन 'मैकडोनाल्ड्स' (McDonald's) पर भी पड़ा है. महंगाई में टमाटर की बढ़ती हुई कीमत देखकर 'मैकडोनाल्ड्स' (McDonald's) ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं.

मैकडॉनल्ड्स ने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अधिकांश दुकानों में अपने भोजन की तैयारी में टमाटर का उपयोग बंद कर दिया है. दिल्ली में मैकडॉनल्ड्स के एक ग्राहक का कहना है, ''मैकडॉनल्ड्स के फैसले से स्वाद पर असर पड़ेगा लेकिन महंगाई के कारण ऐसा हो सकता है.''

देखें VIDEO-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2023 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).