BBC डॉक्यूमेंट्री पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में बवाल, स्क्रीनिंग की जिद पर अड़े छात्र, हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
यूनिवर्सिटी के आर्ट्स फैकल्टी के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की इजाजत नहीं दी थी, जिसके बाद भी छात्र स्क्रीनिंग के लिए इकट्ठा हो गए थे.
BBC Documentary Screening in Delhi University On Modi: पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री को लेकर देश की राजधानी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी में आर्ट्स फैकल्टी के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हो गए हैं. NSUI-KSU द्वारा फैकल्टी में BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग आयोजित किए जाने के चलते ये कदम उठाया गया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आयोजन की इजाजत नहीं दी है. फैकल्टी के बाहर धारा 144 लागू कर दी गई है.
यूनिवर्सिटी के आर्ट्स फैकल्टी के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की इजाजत नहीं दी थी, जिसके बाद भी छात्र स्क्रीनिंग के लिए इकट्ठा हो गए थे. आर्ट्स कैंपस के बाहर धारा 144 लागू कर दी गई है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी NSUI का कहना है, 'हम दिल्ली पुलिस से अनुरोध करना चाहते हैं कि हमें स्क्रीनिंग की अनुमति दें, हम इसे चुपचाप करेंगे. कोई दंगा नहीं भड़केगा. हम किसी भी हाल में डॉक्यूमेंट्री दिखाएंगे. हम वापस नहीं जा रहे हैं. हम अपने दोस्तों के लैपटॉप लाने का इंतजार कर रहे हैं. हम स्क्रीनिंग करेंगे.
दिल्ली विश्वविद्यालय और आंबेडकर यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग के दौरान हंगामा
पूरी ख़बर: https://t.co/ibAwpw4HUU pic.twitter.com/hyrOgZzVMX
— BBC News Hindi (@BBCHindi) January 27, 2023
BBC की विवादित डॉक्युमेंट्री को लेकर राजधानी दिल्ली में जमकर बवाल. JNU, जामिया के बाद अब BR अंबेडकर यूनिवर्सिटी में स्क्रीनिंग पर विवाद.
वामपंथी संगठन स्क्रीनिंग को लेकर अड़े, कैंपस की लाइट काटी गई, परिसर में पुलिस मौजूद.
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नहीं दी है स्क्रीनिंग की इजाजत. pic.twitter.com/M0AnDg5bIT
— Shivam Pratap Singh (@journalistspsc) January 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2023 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

