UP Shocker: पार्लर के अंदर मेकअप कर रही थी दूल्हन, सनकी आशिक ने जबरन घुसकर मार दी गोली- VIDEO
यूपी के झांसी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां सीपरी बाजार में अपनी शादी के लिए मेकअप कराने गई एक दुल्हन की पार्लर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान दीपक अहिरवार के रूप में हुई है.
UP Shocker: यूपी के झांसी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां सीपरी बाजार में अपनी शादी के लिए मेकअप कराने गई एक दुल्हन की पार्लर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान दीपक अहिरवार के रूप में हुई है. पार्लर की मालकिन ने बताया कि हमलावर ने पार्लर में जबरन प्रवेश करना चाहता था. वह दुल्हन से बात करने की मांग कर रहा था. इस दौरान पार्लर के मालिक और रिश्तेदारों द्वारा दरवाजा बंद करके दुल्हन को बचाने का प्रयास किया गया. इसके बावजूद नकाबपोश व्यक्ति दरवाजा तोड़कर जबरन अंदर घुस गया और दूल्हन को गोली मार दी. इसके बाद आनन-फानन में दतिया की रहने वाली दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. रविवार, 23 जून को होने वाली उसकी शादी एक खुशी का अवसर थी, जो एक गहरी गम के माहौल में बदल गई. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे पकड़ने के लिए दो पुलिस टीमों को भेजा है.
दुल्हन की पार्लर के अंदर गोली मारकर हत्या
In UP's Jhansi, a bride getting ready for the wedding ceremony was shot dead inside a parlour. The assailant made a forced entry inside the parlour and shot at the bride after he was asked to leave initially and the door of the parlour was bolted from inside. pic.twitter.com/tsgqOw08nW
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) June 24, 2024
आरोपी की तलाश में जुटी हैं पुलिस की दो टीमें
थाना सीपरी बाजार क्षेत्रान्तर्गत युवक द्वारा युवती को गोली मार देने तथा दौराने उपचार युवती की मृत्यु हो जाने तथा पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही आदि के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद झाँसी की वीडियो बाइट- pic.twitter.com/upqr8GKsFm
— Jhansi Police (@jhansipolice) June 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2024 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

