देश

देश में हैकरों का आतंक, अब UP सरकार व सूचना विभाग का ट्विटर अकाउंट हैक, किया अजीबोगरीब ट्वीट

यूपी सीएम ऑफिस के ट्विटर हैंडल से हैकर ने 'How to turn your BAYC/MAYC animated on Twitter' का टूटोरियल पोस्ट किया था और प्रोफाइल फोटो भी चेंज कर दिया था.

देश में हैकरों का आतंक, अब UP सरकार व सूचना विभाग का ट्विटर अकाउंट हैक, किया अजीबोगरीब ट्वीट
सीएम योगी (Photo Credits Twitter)

11 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएम ऑफिस) के आधिकारिक ट्विटर के बाद उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया है. यूपी सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @UPGovt पर अजीबोगरीब पोस्ट किए गए. एक के बाद एक कई ट्वीट करके कई लोगों को टैग किया गया है. फिलहाल इन ट्वीट्स को हटा दिया गया है. आधाकारिक पुष्टि होनी बाकी है. वहीं आज पंजाब कांग्रेस का भी ट्विटर हैंडल हैक हो गया, जिसे अब बहाल कर दिया गया है.

उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के फैक्ट चेक इंफो @InfoUPFactCheck ट्विटर हैंडल को भी हैक कर लिया गया है. इस पर भी @UPGovt की ही तरह कई लोगों को टैग करके ट्वीट किए जा रहे हैं.

यूपी सीएम ऑफिस के ट्विटर हैंडल से हैकर ने 'How to turn your BAYC/MAYC animated on Twitter' का टूटोरियल पोस्ट किया था और प्रोफाइल फोटो भी चेंज कर दिया था.

UP सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक
उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2022 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).