Ayodhya Deepotsav 2023: राजा राम की नगरी अयोध्या की अद्भुत छटा, सरयू घाट पर CM योगी ने की आरती | Video
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज दीपोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूम-धाम और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. अयोध्या में दीपोत्सव में 24 लाख से ज्यादा दिए अलग-अलग घाटों पर जलाए गए हैं.
Ayodhya Deepotsav 2023: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज दीपोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूम-धाम और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. अयोध्या में दीपोत्सव में 24 लाख से ज्यादा दिए अलग-अलग घाटों पर जलाए गए हैं. सीएम योगी ने सरयू तट पर आरती की है. वहीं, राम की पैड़ी पर लाखों दिए जलाए गए हैं. राम की पैड़ी पर लाखों दिए जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है. साथ ही लेजर शो भी हो रहा है. प्रभु राम की नगरी अयोध्या की आज छटा ही निराली है. पूरी अयोध्या को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. इतना ही नहीं लाइटों पर ही राम मंदिर का आकार श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्धकर रहा है.
अयोध्या में दीपावली की धूम है. मठ-मंदिरों को फूलों से सजाया गया है. राम मंदिर जाने वाले मार्ग को भी फूलों से सजाया गया है. प्रभु राम की नगरी अयोध्या दीपोत्सव के दौरान उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है. इस दौरान भक्तों में गजब का उत्साह भी दिख रहा है.
#WATCH | UP CM Yogi Adityanath performs 'Aarti' during Deepotsav celebrations in Ayodhya. pic.twitter.com/o8yNHOhC83
— ANI (@ANI) November 11, 2023
#WATCH | Uttar Pradesh: Deepotsav celebrations underway in Ayodhya.#Diwali pic.twitter.com/AvX4I9Oigt
— ANI (@ANI) November 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2023 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

