UP: तेज रफ़्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से बचा बाइक सवार, देखें कैसे मौत छूकर निकली- Video
यूपी के इटावा में तेज रफ़्तार से आ रही झारखंड स्वर्ण ट्रेन की चपेट में आने से एक बाइक सवार बच गया, नहीं तो उसकी जान जा सकती थी. लेकिन वह बच गया.
Train Hits Bike: यूपी के इटावा में तेज रफ़्तार से आ रही झारखंड स्वर्ण ट्रेन (Jharkhand Swarna Jayanti Express) की चपेट में आने से एक बाइक सवार बच गया, नहीं तो उसकी जान जा सकती थी. दरअसल इटावा के रामनगर इलाके मे रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक बाइक के साथ खड़ा था. तभी तेज रफ्तार से आ रही झारखंड स्वर्ण ट्रेन को आता देख युवक घबरा गया और बाइक को छोड़ वहां से भाग खड़ा हुआ. ट्रेन की चपेट में आने से बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक के कुछ पार्टस ट्रेन के इंजन में फंस गए. जिसकी वजह से ट्रेन को इटावा रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा. वीडियो 26 अगस्त का है. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
*️⃣रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से बाइक टकराने का मामला
*️⃣26 अगस्त को हुई घटना का वीडियो वायरल हुआ
*️⃣घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
*️⃣झारखंड स्वर्ण जयंती ट्रेन के सामने आई थी बाइक
*️⃣मोटरसाइकिल को कुचलते हुए निकली ट्रेन@etawahpolice @Uppolice @nitin_gadkari pic.twitter.com/jMgPcmfmHC
— JMDNewsFLASH (@jmdnewsflash) August 29, 2022
Tweet:
वहीं इस हादसे को लेकर इटावा पुलिस का कहना है कि प्रकरण के संबंध में तत्काल रेलवे पुलिस बल द्वारा ट्रैन के नीचे फसी मोटरसाइकिल को निकाल कर ट्रेन को रवाना किया गया.
प्रकरण के संबंध में तत्काल रेलवे पुलिस बल द्वारा ट्रैन के नीचे फसी मोटरसाइकिल को निकाल कर ट्रेन को रवाना किया गया ।
— ETAWAH POLICE (@etawahpolice) August 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2022 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

