देश

Mumbai Bomb Threat: 'सीएम एकनाथ शिंदे से बात नहीं कराई तो मंत्रालय भवन को बम से उड़ा देंगे', अज्ञात कॉलर ने दी धमकी

मुंबई में स्थिति मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एक कॉलर ने मंत्रालय में फोन किया और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात कराने की मांग की, जब बात नहीं कराई गई तो उसने कहा मंत्रालय में बम रखा है.

Mumbai Bomb Threat: 'सीएम एकनाथ शिंदे से बात नहीं कराई तो मंत्रालय भवन को बम से उड़ा देंगे', अज्ञात कॉलर ने दी धमकी
(Photo Credit : Twitter)

महाराष्ट्र: मुंबई में स्थिति मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. गुरुवार को एक कॉलर ने मंत्रालय में फोन किया और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात कराने की मांग की, जब बात नहीं कराई गई तो उसने कहा मंत्रालय में बम रखा है. इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने पूरे मंत्रालय में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि कॉलर ने अहमदनगर से फोन किया था.

पिछले 15 दिनों में ऐसा दूसरी बार है जब मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इससे पहले भी एक गुमनामी कॉलर मुख्यमंत्री से बात करना चाहता था और जब बात नहीं कराई गई तो उसने मंत्रालय में बंम रखने की धमकी दे दी थी. हालांकि, बाद में पुलिस ने जब मंत्रालय की जांच की तो कुछ नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने धमकी भरे कॉल को फर्जी बताया दिया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).