देश

Cab Fare Hike: उबर के बाद अब OLA ने भी बढ़ाया किराया, जानें कितने फीसदी हुई बढ़ोतरी

उबर के बाद अब ओला ने भी देश के कई बड़े शहरों में किराया बढ़ा दिया है. ओला और उबर के कैब ड्राइवर्स बीते काफी समय से किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे क्योंकि ईंधन की बढ़ती कीमतों की वजह से उनकी बचत पर काफी बुरा असर पड़ रहा था.

Cab Fare Hike: उबर के बाद अब OLA ने भी बढ़ाया किराया, जानें कितने फीसदी हुई बढ़ोतरी
(Photo Credit : Twitter)

Cab Fare Hike: उबर (Uber) के बाद अब ओला (Ola)ने भी अपने किराये में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. कैब सर्विस देने वाली भारत की कंपनी ओला ने देश के कई बड़े शहरों में किराया बढ़ा दिया है. ओला ने हैदराबाद में अपने पार्टनर ड्राइवर्स को ईमेल के जरिए किराया बढ़ाने की जानकारी दी है. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी ने हैदराबाद में चलने वाले मिनी और प्राइम कैब सर्विसेज पर किराए में 16 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है. ओला और उबर के कैब ड्राइवर्स बीते काफी समय से किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे क्योंकि ईंधन की बढ़ती कीमतों की वजह से उनकी बचत पर काफी बुरा असर पड़ रहा था. आपको बता दें कि अमेरिकी कंपनी उबर ने भी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और कोलकाता में 12 फीसदी और मुंबई-हैदराबाद में 15 फीसदी किराया बढ़ा दिया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2022 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).