Transgender Pride Walk 2024: अधिकारों के लिए Transgenders का वाक; सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को जागरूक करने के लिए निकाला मार्च
लखनऊ में अधिकारों के लिए Transgender Pride Walk का आयोजन किया गया था. जिसमें बड़ी तादाद में ट्रांसजेंडर, किन्नर, और समलैंगिक समुदाय के लोग मौजूद थे.
Transgender Pride Walk 2024: लखनऊ में अधिकारों के लिए Transgender Pride Walk का आयोजन किया गया था. जिसमें बड़ी तादाद में ट्रांसजेंडर, किन्नर, और समलैंगिक समुदाय के लोग मौजूद थे. ये प्राइड वाक लोहिया चौराहे पर किया गया. बता दें की शिव ट्रांसजेंडर फाउंडेशन और ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा समिति की ओर से इसका आयोजन किया गया था. सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, कौशल विकास, शिक्षा और ट्रांसजेंडर समुदाय को जागरूक करने के लिए मार्च निकाला गया.इस दौरान सेलिब्रिटी एलेक्स मयबेलिना, एकता महेश्वरी, मास्क द रॉक बैंड के कबीर राजपूत, आदित्य अग्रहरी की तरफ से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई.मार्च के जरिए ट्रांसजेंडर को लेकर समाज में व्याप्त भेदभाव को कम करने की मांग की गई. ये भी पढ़े:Transgender Community Offer Prayer For Team India: प्रयागराज में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया की जीत के लिए की विशेष प्रार्थना, देखें वीडियो
ट्रांसजेंडर प्राइड वाक का आयोजन
#WATCH | Uttar Pradesh | 'Transgender Pride Walk 2024' was organised from Lucknow's Dr Ram Manohar Lohia Park to 1090 Square to create awareness and draw attention towards the rights of transgenders, eunuchs and homosexuals. pic.twitter.com/OB1uy2bG7I
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 29, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2024 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

