HC On Stripping in Jail: टीचर के साथ जेल में अत्याचार! हिरासत में लेकर कपड़े उतारवाए, हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस को लगाई फटकार
पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर एक संगीत शिक्षक को एक दिन के लिए अवैध रूप से हिरासत में लिया और उसे अपमानित करने के लिए जेल में उसके कपड़े उरवा दिए.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को मुंबई पुलिस के उन अधिकारियों को फटकार लगाई, जिन्होंने गिरफ्तार टीचर पर लॉक-अप में 'अत्याचार' किए. पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर एक संगीत शिक्षक को एक दिन के लिए अवैध रूप से हिरासत में लिया और उसे अपमानित करने के लिए जेल में उसके कपड़े उरवा दिए.
शिक्षक ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और तर्क दिया कि उस पर अपनी स्टूडेंट का पीछा करने का गलत आरोप लगाया गया. यह उसने वॉयस रिकॉर्डिंग के साथ साबित भी किया. दर्शन जैकू के साथ वकील कृपाखंकर पांडे ने कहा कि उनके मुवक्किल को लॉक अप में नग्न किया गया.
कोर्ट ने कहा “यह बेहद गंभीर है, हम बिना शर्त माफी स्वीकार नहीं करेंगे और इसे तार्किक अंत तक नहीं ले जाएंगे. जमानती अपराध के मामले में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया क्या है? क्या आपको उसे रात भर हिरासत में रखने की अनुमति है? अब इस मामले की सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी.
HC ने मुंबई पुलिस के उन अधिकारियों को फटकार लगाई, जिन्होंने गिरफ्तार टीचर पर लॉक-अप में 'अत्याचार' किए. शिक्षक को एक दिन के लिए अवैध रूप से हिरासत में लिया गया और उसके कपड़े उरवा दिए गए.https://t.co/USN880d9WL
— Shubham Rai (@shubhamrai80) August 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2023 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

