Rajasthan: कोटा में रामनवमी उत्सव के दौरान स्टंट करना पड़ा भारी, करंट लगने से 3 लोगों की मौत
कोटा में रामनवमी उत्सव के दौरान स्टंट करते समय करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. रामनवमी के अवसर पर राजस्थान के कोटा में एक दर्दनाक हादसा हुआ.
राजस्थान: कोटा में रामनवमी उत्सव के दौरान स्टंट करते समय करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. रामनवमी के अवसर पर राजस्थान के कोटा में एक दर्दनाक हादसा हुआ. गुरुवार को निकल रहे जुलूस के दौरान करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से झुलस गए.
हादसा सुल्तानपुर कस्बे के कोटडादीप गांव में हुआ. अखाड़े के युवक करतब दिखा रहे थे. उसी दौरान एक युवक का चक्र ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर जाकर अटक गया, इससे हर तरफ करंट फैल गया. मौके के पर मौजूद लोगों ने डंडों और पानी से युवकों को बचाने का प्रयास किया. लेकिन करंट इतना जोरदार था कि कई लोग मौके पर अचेत हो गए और जुलूस में अफरा-तफरी मच गई.
Three die due to electrocution while performing stunts during Ram Navami celebration in Rajasthan's Kota: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) March 30, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2023 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

