देश

Petrol, Diesel Price: एक दिन की राहत के बाद आम आदमी को लगा झटका, आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया भाव

दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल की कीमत आज क्रमश: 97.81 रुपये प्रति लीटर और 89.07 रुपये प्रति लीटर (80 पैसे की वृद्धि) है. जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 112.51 रुपये और 96.70 रुपये (क्रमशः 84 पैसे और 85 पैसे की वृद्धि) है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 103.67 रुपये और डीजल की कीमत 93.71 रुपये (76 पैसे की वृद्धि) है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.34 रुपये (84 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 91.42 (80 पैसे की वृद्धि) है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को बढ़ोतरी नहीं की गई थी.

Petrol, Diesel Price: एक दिन की राहत के बाद आम आदमी को लगा झटका, आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया भाव
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को फिर बढ़ोतरी की गई. बीते चार दिन यह तीसरी बढ़ोतरी है. दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल की कीमत आज क्रमश: 97.81 रुपये प्रति लीटर और 89.07 रुपये प्रति लीटर (80 पैसे की वृद्धि) है. जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 112.51 रुपये और 96.70 रुपये (क्रमशः 84 पैसे और 85 पैसे की वृद्धि) है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 103.67 रुपये और डीजल की कीमत 93.71 रुपये (76 पैसे की वृद्धि) है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.34 रुपये (84 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 91.42 (80 पैसे की वृद्धि) है.

देश की शीर्ष तीन पेट्रोलियम कंपनियों को कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बावजूद ईंधन के दाम नहीं बढ़ाने की वजह से नवंबर से मार्च, 2022 तक 2.25 अरब डॉलर (करीब 19,000 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है. मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) को ईंधन कीमतें नहीं बढ़ाने की वजह से यह नुकसान झेलना पड़ा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 06:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).