Mumbai Coastal Road Inauguration: लोगों का इंतेजार हुआ ख़त्म, 19 फरवरी को पीएम मोदी के हाथों मुंबई कोस्टल रोड के पहले चरण का होगा उद्घाटन
कोस्टल रोड को लेकर मुंबईवासियों का इन्तेजार ख़त्म हुआ. वर्ली से मरीन ड्राइव के बीच बनकर तैयार 9 किलोमीटर लंबे कोस्टल रोड के पहले चरण का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों 19 फरवरी को होने जा रहा है
Mumbai Coastal Road Inauguration: कोस्टल रोड को लेकर मुंबईवासियों का इन्तेजार ख़त्म हुआ. वर्ली से मरीन ड्राइव के बीच बनकर तैयार 9 किलोमीटर लंबे कोस्टल रोड के पहले चरण का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों 19 फरवरी को होने जा रहा है. शुक्रवार को बीएमसी ने मुंबईकरों को इसके बार में जानकारी दी. बांद्रा वर्ली सी लिंक को मरीन ड्राइव से जोड़ने वाली तटीय सड़क, बृहन्मुंबई नगर निगम की परियोजना है. साउथ कोस्टल प्रोजेक्ट साढ़े दस किलोमीटर का हिस्सा है जो मरीन ड्राइव के प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर से वर्ली बांद्रा सी-लिंक तक शुरू होता है.
मुंबई कोस्टल रोड को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मांग की है कि इसका नाम हिस्टोरिकल आइकन 'छत्रपति संभाजी महाराज' के नाम पर रखा जाए, जिसे राज्य के सीएम शिंदे पहले ही स्वीकार कर चुके हैं. यानी मुंबई कोस्टल रोड का नाम छत्रपति संभाजी महाराज होगा.
Tweet:
Maharashtra | The first Phase of Mumbai Coastal Road is to be inaugurated by PM Narendra Modi on 19th February: Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC)
— ANI (@ANI) February 2, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2024 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

