Wakf Amendment Bill: 22 अगस्त को होगी वक्फ बोर्ड बिल की जांच के लिए बनी JPC की पहली बैठक, कानून मंत्रालय के प्रतिनिधि भी रहेंगे मौजूद
वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 की जांच कर रही संसद की संयुक्त समिति की पहली बैठक 22 अगस्त को होगी. इस दौरान अल्पसंख्यक मंत्रालय 31 सदस्यीय पैनल को प्रस्तावित कानून के बारे में जानकारी देगा.
Wakf Amendment Bill: वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 की जांच कर रही संसद की संयुक्त समिति की पहली बैठक 22 अगस्त को होगी. इस दौरान अल्पसंख्यक मंत्रालय 31 सदस्यीय पैनल को प्रस्तावित कानून के बारे में जानकारी देगा. यह मीटिंग दिल्ली स्थित संसद भवन एनेक्सी में होगी. बता दें, संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का गठन हाल ही में समाप्त हुए संसद सत्र के दौरान किया गया था, जब विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा में यह बिल पेश किया गया था. वरिष्ठ भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल को इस बहुदलीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. जेपीसी की इस बैठक में अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधिकारी पैनल को वक्फ अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों के बारे में जानकारी देंगे. बैठक में विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग और विधिक कार्य विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे.
22 अगस्त को होगी वक्फ बोर्ड बिल की जांच के लिए बनी JPC की पहली बैठक
The first meeting of the Joint Parliamentary Committee (JPC) on the Waqf (Amendment) Bill 2024 will be held on August 22 at the Parliament House Annexe in Delhi.
Representatives from Union Minority Affairs Ministry and Law & Justice Ministry will brief the members about the…
— ANI (@ANI) August 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2024 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

