Telangana Shocker: हैदराबाद में खेलते समय स्विमिंग पूल में गिरा 5 साल का बच्चा, डूबने से हुई मासूम की मौत
तेलंगाना के हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नरसिंगी पुलिस सीमा के अंतर्गत हॉलमार्क ट्रैंक्विल अपार्टमेंट में स्विमिंग पूल में गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई.
Telangana Shocker: छोटे बच्चों पर माता-पिता को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ती है, क्योंकि बच्चे अक्सर अनजाने में ऐसी शरारतें कर बैठते हैं, जिनका भारी खामियाजा भुगतना पड़ता है. तेलंगाना (Telangana) के हैदराबाद (Hyderabad) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नरसिंगी पुलिस (Narsingi Police) सीमा के अंतर्गत हॉलमार्क ट्रैंक्विल अपार्टमेंट (Hallmark Tranquil Apartment) में स्विमिंग पूल (Swimming Pool) में गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि खेलते समय देवांश नाम का मासूम स्विमिंग पूल में गिर गया और डूबने की वजह से उसकी मौत हो गई. घटना 4 जुलाई की है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. नरसिंगी पीएस इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की जांच जारी है.
देखें ट्वीट-
Telangana | A 5-year-old child, Devansh fell into a swimming pool while playing, drowned and died at Hallmark Tranquil Apartment under Narsingi Police limits in Hyderabad. The incident took place on the night of 4th July. A case has been registered and the body has been handed…
— ANI (@ANI) July 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2023 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

