देश

Falaknuma Express Fire Video: तेलंगाना में बड़ा हादसा टला, फलकनुमा एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर बचाई जान

तेलंगाना में शुक्रवार को बड़ा हादसा होने टल गया. जब फलकनुमा एक्सप्रेस में अचानक से आग लग गई. राहत वाली बात है कि हादसे में अब तक किसी के हताहत की खबर नहीं है.

Falaknuma Express Fire Video: तेलंगाना में बड़ा हादसा टला, फलकनुमा एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर बचाई जान
laknuma Express Fire

Falaknuma Express Fire Video: तेलंगाना में शुक्रवार को बड़ा हादसा होने टल गया. जब फलकनुमा एक्सप्रेस में अचानक से आग लग गई. जिसके बाद ट्रेन में चिक पुकार मच गई. आग लगने के बाद वीडियो सामने आया है. ट्रेन की कुछ बोगियां धू-धू कर जल रही है. राहत वाली बात है कि हादसे में अब तक किसी के हताहत की खबर नहीं है. दक्षिण मध्य रेलवे के सीपीआरओ सीएच राकेश ने बताया कि आग लगने के बाद सभी यात्री नीचे उतर गए. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और ट्रेन को बोम्मईपल्ली और पगिडीपल्ली के बीच रोक दिया गया. आग तीन बोगियां एस4, एस5, एस6 में आग लगी है. जानकारी के मुताबिक फलगनुमा एक्सप्रेस हावड़ा से सिकंदराबाद के लिए चलती है. जब ये ट्रेन यदाद्री भुवनगिरी में थी तभी इन बोगियों में आग लग गई, जिसके बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई.

Video:

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2023 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).