News

Mumbai Water Tanker Strike Called Off: मुंबई टैंकर एसोसिएशन ने हड़ताल ली वापस, महानगर पालिका समेत नागरिकों ने ली राहत की सांस

चार दिनों से जारी पानी टैंकर चालकों ने आखिरकार अपनी हड़ताल वापस ले ली है. जिसके कारण अब महानगर पालिका समेत नागरिकों ने भी राहत की सांस ली है.

Mumbai Water Tanker Strike Called Off: मुंबई टैंकर एसोसिएशन ने हड़ताल ली वापस, महानगर पालिका समेत नागरिकों ने ली राहत की सांस
Credit-(X,@richapintoi)

Water tanker operators in Mumbai: चार दिनों से जारी पानी टैंकर यूनियन ने आखिरकार अपनी हड़ताल वापस ले ली है. जिसके कारण अब महानगर पालिका समेत नागरिकों ने भी राहत की सांस ली है. मुंबई महानगर पालिका आयुक्त की बैठक में समाधान निकलने के बाद टैंकर एसोसिएशन ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया. टैंकर एसोसिएशन ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.हड़ताल वापस लेने के बाद टैंकर चालक आज से ही काम पर लौट आएंगे.बता दें कि मुंबई टैंकर चालक यूनियन ने मुंबई महानगर पालिका केंद्रीय भूजल प्राधिकरण के नए नियमों के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया था.उनकी हड़ताल पिछले चार दिनों से चल रही थी.लेकिन आज दोपहर मुंबई टैंकर चालक यूनियन ने मुंबई महानगर पालिका आयुक्त भूषण गगरानी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. आखिरकार इस बैठक में टैंकर एसोसिएशन के लोग सहमत हो गए और अपनी हड़ताल वापस ली. इसका वीडियो सोशल मीडिया X पर @richapintoi नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Mumbai Water Tanker Strike: मुंबई में बढ़ सकती है पानी की किल्लत! BMC के नए नियमों के खिलाफ वाटर टैंकर एसोसिएशन का 10 अप्रैल से हड़ताल पर जाने का ऐलान

मुंबई में टैंकर यूनियन ने वापस ली हड़ताल 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2025 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).