पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि का साइड इफेक्ट, तमिलनाडु में नवविवाहित जोड़े को दोस्तों ने गिफ्ट में दे दी ये चीज
तमिलनाडु के चेंगलपट्टू (Chengalpattu) जिले के चेयूर (Cheyyur) गांव में एक नवविवाहित जोड़े को उनके दोस्तों ने पेट्रोल और डीजल की बोतलें उपहार में दीं. राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 110.85 रुपये और 100.94 रुपये प्रति लीटर हैं. बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं. तब से कीमतों में कम से कम 15 बार वृद्धि की गई है.
तेल के दामों में बेतहाशा वृद्धि का असर आम आदमी के रोजमर्रा के कामकाज पर भी पड़ रहा है. तमिलनाडु के चेंगलपट्टू (Chengalpattu) जिले के चेयूर (Cheyyur) गांव में एक नवविवाहित जोड़े को उनके दोस्तों ने पेट्रोल और डीजल की बोतलें उपहार में दीं. राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 110.85 रुपये और 100.94 रुपये प्रति लीटर हैं.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें, जो यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद लगभग 140 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं, अब यह 107 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं, लेकिन भारत में ईंधन की कीमतों में वृद्धि जारी है. महज 16 दिन में कुल दस रुपये प्रति लीटर या 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि की जा चुकी है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देशभर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं. तब से कीमतों में कम से कम 15 बार वृद्धि की गई है.
Tamil Nadu | A newly married couple was gifted bottles of petrol and diesel by their friends in Cheyyur village of Chengalpattu district.
The prices of petrol and diesel are Rs 110.85 and Rs 100.94 per litre in the state. pic.twitter.com/n85zN0zI0K
— ANI (@ANI) April 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

