Tamil Nadu Floods: रेस्क्यू किए जाने के बाद सभी 500 यात्रियों को विशेष ट्रेन से रवाना किया गया, तमिलनाडु में भारी बारिश-बाढ़ के चलते श्रीवैकुंटम रेलवे स्टेशन पर थे फंसे- VIDEO
तमिलनाडु के दक्षिण जिलों में लगातार भारी बारिश के चलते तूतीकोरिन में श्रीवैकुंटम रेलवे स्टेशन पर मंदिर नगरी तिरुचेंदूर से चेन्नई जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के 500 यात्री फास गए थे. जिन्हें निकालने के बाद विशेष ट्रेन से सभी को लेकर एक ट्रेन रवाना हुई.
Tamil Nadu Floods: तमिलनाडु के दक्षिण जिलों में लगातार भारी बारिश के चलते तूतीकोरिन में श्रीवैकुंटम रेलवे स्टेशन पर मंदिर नगरी तिरुचेंदूर से चेन्नई जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के 500 यात्री फास गए थे. जिन्हें मंगलवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है. रेस्क्यू करने के बाद सभी यात्रियों को वांची मनियाच्ची रेलवे स्टेशन (Vanchi Maniyachchi Railway station) से मंगलवार रात एक विशेष ट्रेन सभी को लेकर रवाना हुई. जिन्हें उनके गंतब्य तक छोड़ेगी.
बता दें कि दक्षिणी जिलों में बीते दो दिनों की बारिश में 10 लोगों की मौत हुई है. वहीँ बड़ी संख्या में लोगों को राहत शिवर में शिफ्ट किया गया है. तमिलनाडु के मुख्य सचिव शिवदास मीना ने मंगलवार को कहा कि राज्य के दक्षिणी जिलों में बीते दो दिनों में इतिहास में सबसे ज्यादा बारिश हुई, जिससे 10 लोगों की मौत हुई है और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है.
Video:
VIDEO | A special train left from Vanchi Maniyachchi railway station carrying more than 500 passengers stranded due to waterlogging on tracks at Srivaikuntam Railway Station, on Tuesday night.#TamilNaduRains #ChennaiRains2023 pic.twitter.com/c0JvAKGkQh
— Press Trust of India (@PTI_News) December 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

