SC ने राहुल गांधी पर फैसला सुनाने वाले गुजरात HC के जज का किया ट्रांसफर, पहुंचे पटना हाईकोर्ट
जस्टिस प्रच्छक ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने की मांग वाली उनकी याचिका पर सुनवाई की थी. लेकिन बाद में उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मोदी सरनेम मानहानि मामले की सुनवाई करने वाले गुजरात हाईकोर्ट के जज जस्टिस हेमंत एम प्रच्छक (Justice Hemant M Prachchhak) का ट्रांसफर कर दिया है. उनके अलावा गुजरात हाईकोर्ट के ही तीन अन्य जजों का भी ट्रांसफर किया गया है. प्रच्छक का ट्रांसफर पटना हाईकोर्ट में कर दिया गया है.
मोदी सरनेम मामले में सूरत कोर्ट से सजा के बाद राहुल गांधी ने सूरत की सेशन कोर्ट का रुख किया था. लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिलने पर वह हाईकोर्ट गए थे. जस्टिस प्रच्छक ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने की मांग वाली उनकी याचिका पर सुनवाई की थी. लेकिन बाद में उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी. दरअसल जस्टिस प्रच्छक ने निचली कोर्ट के फैसले को सही ठहराया था. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा और दोषसिद्धि को रद्द कर दिया था.
Supreme Court Collegium Recommends Transfer Of 4 Gujarat HC Judges Including Judge Who Refused To Stay Rahul Gandhi's Convictionhttps://t.co/sohcqaHpiE
— Live Law (@LiveLawIndia) August 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2023 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

