SC on Article 370 Hearing: सुप्रीम कोर्ट में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने की याचिकाओं पर 2 अगस्त से होगी सुनवाई, फैसले को दी गई है चुनौती
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के फैसले को लेकर चुनौती दी गई है. जिस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को लेकर राजी हो गया है. अब इस मामले में दो अगस्त से कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी.
Supreme Court on Article 370: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 (Article 370) हटाए जाने को लेकर देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के फैसले को लेकर चुनौती दी गई है. जिस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को लेकर राजी हो गया है. अब इस मामले में दो अगस्त से कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी. मामले की सुनवाई 5 जजों की संविधान पीठ करेगी, जिनमें भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, संजीव खन्ना, बीआर गवई और सूर्यकांत शामिल हैं. इस मामले की सुनवाई को लेकर कोर्ट ने कहा कि सोमवार और शुक्रवार छोड़कर हफ्ते के बाकी दिन सुनवाई होगी. मामले की सुनवाई को लेकर कोर्ट ने 27 जुलाई तक सभी दस्तावेज पेश करने का आदेश दिया है.
हालांकि इस मामले में केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे में कहा है कि आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से कश्मीर में शांति है और यहां विकास हुआ है. लेकिन कोर्ट में दायर याचिकाओं में इस बात को नकारा गया है.
Tweet:
Supreme Court’s five-judge Constitution bench says hearing of a batch of pleas challenging the abrogation from of Article 370 from Jammu and Kashmir will start from August 2. pic.twitter.com/eTJ1oFw9SJ
— ANI (@ANI) July 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2023 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

