देश

Supreme Court: वोट के बदले नोट केस पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कहा- कार्रवाई से नहीं बच सकते सांसद-विधायक- VIDEO

सुप्रीम कोर्ट ने आज वोट के बदले नोट केस पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. SC की 7 जजों की पीठ ने सर्वसम्मति से कहा कि विधायकों द्वारा भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी भारतीय संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को नष्ट कर देती है.

Supreme Court: वोट के बदले नोट केस पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कहा- कार्रवाई से नहीं बच सकते सांसद-विधायक- VIDEO
Supreme Court | PTI

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आज वोट के बदले नोट केस पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. SC की 7 जजों की पीठ ने सर्वसम्मति से कहा कि विधायकों द्वारा भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी भारतीय संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को नष्ट कर देती है. संसद में सवाल पूछने या राज्यसभा चुनाव में वोट देने के लिए पैसे लेना संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है. वोट देने के लिए रिश्वत लेने वाले किसी भी सांसद या विधायक को अभियोजन से कोई छूट नहीं दी जाएगी. इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने 1998 के पीवी नरसिम्हा राव फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें सांसदों-विधायकों को संसद में मतदान के लिए रिश्वतखोरी के खिलाफ मुकदमा चलाने से छूट दी गई थी.

वीडियो देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).