SC on NEET-UG Exam 2024: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा की दोबारा नहीं होंगे एग्जाम
नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने मामले में आज यानी मंगलवार को सुनवाई करते हुए NEET-UG 2024 परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया है.
SC on NEET-UG Exam 2024: नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने मामले में आज यानी मंगलवार को सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसे एहसास है कि मौजूदा साल के लिए नए सिरे से NEET-UG का निर्देश देना गंभीर परिणामों से भरा होगा, जिसका असर इस परीक्षा में शामिल होने वाले 24 लाख से ज़्यादा छात्रों पर पड़ेगा.
वहीं फैसला पढ़ने के दौरान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud) ने कहा कि केंद्र सरकार, NTA ने अपनी बातें रखीं. CBI के एडिशनल डायरेक्टर ने भी कोर्ट की सहायता की. सीजेआई ने कहा कि यह मामला बड़ी संख्या में छात्रों को प्रभावित करने वाला है. अपने आदेश में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि दागी छात्रों को बाकी छात्रों से अलग किया जा सकता है. यदि जांच में लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि का पता चलता है तो काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद किसी भी स्तर पर ऐसे किसी भी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
NEET-UG के फिर से नहीं होगे एग्जाम:
BIG BREAKING: Supreme Court bench led by CJI DY Chandrachud REFUSES to order a re-test for the NEET-UG 2024 exam after students alleged that the question paper was leaked. Supreme Court says cancelling the entire exam is not justified. pic.twitter.com/p4H4xqTd9n
— Law Today (@LawTodayLive) July 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2024 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

