देश

Daily Wage Workers Suicide Case: 2014 से 2021 के बीच तीन गुना बढ़ी दिहाड़ी मजदूरों की खुदकुशी, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

पिछले 7 साल में दिहाड़ी मजदूरों के सुसाइड के मामले में तीन गुना बढ़ोतरी देखी गई है. हालांकि इनके कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा गया है.

Daily Wage Workers Suicide Case: 2014 से 2021 के बीच तीन गुना बढ़ी दिहाड़ी मजदूरों की खुदकुशी, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी
प्रतीकात्मक तस्वीर

Daily Wage Workers Suicide Case: केंद्र सरकार ने लोकसभा में मंगलवार को आंकड़े पेश किए हैं. इन आंकड़ों के मुताबिक पिछले 7 साल में दिहाड़ी मजदूरों के सुसाइड के मामले में तीन गुना बढ़ोतरी देखी गई है. हालांकि इनके कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा गया है.

गृह मंत्रालय की ओर से जारी सरकारी आंकड़ो के मुताबिक 2014 से 2021 के बीच दिहाड़ी मजदूरों की खुदकुशी की संख्या लगभग तीन गुना बढ़ गई है. गृह मंत्रालय ने बताया कि 2014 में जहां 15,735 दिहाड़ी मजदूरों ने सुसाइड किया, वहीं 2021 में यह आंकड़ा बढ़कर 42004 हो गया.

2014 में रोजाना 43 दिहाड़ी मजदूरों ने अपनी जान दी, वहीं 2021 में 115 दिहाड़ी मजदूरों ने खुदकुशी की. 2014-2021 के बीच जिन पांच राज्यों में आत्महत्या में ज्यादा इजाफा देखा गया उनमें तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात शामिल हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).