Dr SS Badrinath Passes Away: शंकर नेत्रालय के फाउंडर डॉ. एसएस बद्रीनाथ का 83 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
भारत के सबसे बड़े धर्मार्थ नेत्र अस्पताल शंकर नेत्रालय के संस्थापक डॉ. एसएस बद्रीनाथ का मंगलवार को को 83 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है.
Dr SS Badrinath Passes Away: भारत के सबसे बड़े धर्मार्थ नेत्र अस्पताल शंकर नेत्रालय के संस्थापक डॉ. एसएस बद्रीनाथ का मंगलवार को को 83 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है. शोक संदेश में पीएम मोदी ने कहा, दूरदर्शी, नेत्र विज्ञान के विशेषज्ञ और शंकर नेत्रालय के संस्थापक डॉ. एसएस बद्रीनाथ जी के निधन से गहरा दुख हुआ. नेत्र देखभाल में उनके योगदान और समाज के प्रति उनकी अथक सेवा ने एक अमिट छाप छोड़ी है. उनका काम पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं। शांति.
बद्रीनाथ ने विदेश में पढ़ाई और शोध के बाद 1978 में परोपकारियों के एक समूह के साथ मिलकर मद्रास में मेडिकल एंड विजन रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की. शंकर नेत्रालय एक धर्मार्थ गैर लाभकारी नेत्र अस्पताल और मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की इकाई है. जो औसतन 1200 नेत्र से जुड़ी बीमारियों के मरीज हर रोज यहां पहुंचते हैं और हर दिन सौ सर्जरी की जाती है.
Tweet;
Deeply saddened by the passing of Dr. SS Badrinath Ji, a visionary, expert in ophthalmology and founder of Sankara Nethralaya. His contributions to eye care and his relentless service to society have left an indelible mark. His work will continue to inspire generations.…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2023 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

