Stock Market Update: सेंसेक्स 208 अंक ऊपर, निफ्टी पहली बार 25000 के पार; आज रिकॉर्ड हाई पर खुला शेयर बाजार
भारतीय बाजारों ने अगस्त महीने की धमाकेदार शुरुआत की है. आज सेंसेक्स 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,987.88 अंक पर और निफ्टी 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,039.60 अंक पर खुला है.
Stock Market Update: भारतीय बाजारों ने अगस्त महीने की धमाकेदार शुरुआत की है. आज सेंसेक्स 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,987.88 अंक पर और निफ्टी 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,039.60 अंक पर खुला है. इस शुरुआत के साथ सेंसेक्स ऑल टाइम हाई पर और निफ्टी पहली बार 25000 के अपने जीवन के उच्चतम स्तर को छू लिया है. सुबह निफ्टी बैंक भी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,749.30 पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में मारुति, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा मोटर्स सुबह के सेशन में सबसे अधिक लाभ में रहीं, जबकि इंफोसिस, महिंद्रा और अल्ट्राटेक पिछड़ गईं. निफ्टी में बजाज ऑटो और हिंडाल्को लाभ में रहे, जबकि सन फार्मा, एचडीएफसी लाइफ और हीरो मोटोकॉर्प नुकसान में रहे. इसके अलावा भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 83.66 पर खुला.
सेंसेक्स 208 अंक ऊपर, निफ्टी पहली बार 25000 के पार
Nifty Hits Life-High With 25,000 Points; Markets Start The Month On An 'August' Note
.
.#nifty50 #Sensex #markets https://t.co/buAbdf7rme
— Free Press Journal (@fpjindia) August 1, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2024 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

