Kanpur Artificial Rain Video: कानपुर में वैज्ञानिकों ने कराई कृत्रिम बारिश, IIT कानपुर को मिली बड़ी सफलता
लंबे समय से क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम बारिश के प्रयासों में लगे आईआईटी कानपुर ने बड़ी सफलता हासिल कर ली है. सेशना एयरक्राफ्ट की मदद से आईआईटी के ऊपर हवा में केमिकल पाउडर ब्लास्ट किया गया, इसके बाद बारिश हुई.
Artificial Rain By Cloud Seeding in Kanpur: अब बारिश का इंतजार करना बहुत जल्द गुजरे जमाने की बात हो जाएगी. वायु प्रदुषण और सूखे की मार झेल रहे भारत के लिए राहत की खबर है. लंबे समय से क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम बारिश के प्रयासों में लगे आईआईटी कानपुर ने बड़ी सफलता हासिल कर ली है. सेशना एयरक्राफ्ट की मदद से आईआईटी के ऊपर हवा में केमिकल पाउडर ब्लास्ट किया गया, इसके बाद बारिश हुई. यह परीक्षण डीजीसीए की अनुमति के बाद हुआ.
भारत को कृत्रिम बारिश की तकनीक देने से पहले चीन ने इनकार कर दिया था. इसके बाद IIT कानपुर की एक टीम ने कृत्रिम बारिश की तकनीक तैयार कर ली. बिना बादल के क्लाउड सीडिंग नहीं की जा सकती. IIT कानपुर की एयरस्ट्रिप से 5 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान गया. इसके बाद घने बादलों के बीच पाउडर स्प्रे किया गया, जिसके बाद कानपुर IIT और आसपास तेज बारिश हुई. ये प्रोजेक्ट साल 2017 से चल रहा था. क्लाउड सीडिंग से गंभीर वायु प्रदूषण और सूखे की स्थिति में राहत बनकर काम आएगी.
#WATCH I @IITKanpur has successfully conducted a test flight for #Cloudseeding . The project was initiated at IIT Kanpur a few years ago and is headed by Prof. Manindra Agrawal. The experiment was conducted with due approval from the @DGCAIndia pic.twitter.com/VxfYlJMcJW
— All India Radio News (@airnewsalerts) June 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2023 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

