देश

Karnataka Hijab Ban: बड़ी बेंच के पास भेजा गया केस, दोनों जजों की अलग-अलग थी राय

कर्नाटक के चर्चित हिजाब विवाद पर अब देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच सुनवाई करेगी. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले में दोनों जज जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया ने अलग अलग फैसला सुनाया.

Karnataka Hijab Ban: बड़ी बेंच के पास भेजा गया केस, दोनों जजों की अलग-अलग थी राय

Karnataka Hijab Ban: कर्नाटक के चर्चित हिजाब विवाद पर अब देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की बड़ी बेंच सुनवाई करेगी. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले में दोनों जज जस्टिस हेमंत गुप्ता (Hemant Gupta) और जस्टिस सुधांशु धूलिया (Sudhanshu Dhulia) ने अलग अलग फैसला सुनाया. जहां जस्टिस हेमंत गुप्ता ने हिजाब बैन के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज करते हुए हिजाब पर प्रतिबंध को सही माना. वहीं जस्टिस सुधांशु धूलिया ने कर्नाटक हाईकोर्ट के बैन जारी रखने के आदेश को रद्द कर दिया. मामले में दोनों जजों की अलग-अलग राय होने की वजह से अब अंतिम फैसला बड़ी बेंच पर होगा.

बता दें कि 10 दिनों की मैराथन सुनवाई के बाद, 22 सितंबर को जस्टिस हेमंत गुप्ता और सुधांशु धूलिया की पीठ ने राज्य सरकार, शिक्षकों और याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिन्होंने राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध हटाने से इनकार करने वाले कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2022 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).