देश

Hanuman Chalisa Controversy: संजय राउत ने नवनीत राणा और उनके पति को बताया महाराष्ट्र का दुश्मन, कहा- उनके पीछे पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस

मुंबई में हनुमान चालीसा के जाप को लेकर विवाद गरमा गया है. निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करने का ऐलान किया था. उनके ऐलान के बाद शिसेना संजय राउत ने बड़ा आरोप लगाया है

Hanuman Chalisa Controversy: संजय राउत ने नवनीत राणा और उनके पति को बताया महाराष्ट्र का दुश्मन, कहा- उनके पीछे पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस
शिवसेना सांसद संजय राउत (Photo Credits ANI)

Hanuman Chalisa Controversy: मुंबई में हनुमान चालीसा के जाप को लेकर विवाद गरमा गया है. निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करने का ऐलान है . उनके ऐलान के बाद शिसेना संजय राउत (Sanjay Raut) ने बड़ा आरोप लगाया है. राउत ने कहा कि सीएम आवास पर कुछ अलग करने की साजिश रची गई. बीजेपी ने उनके कंधों पर बंदूक रखकर हमला करने की कोशिश कर रही है. वहीं नवनीत और रवि राणा के पर राउत ने आरोप लगाते हुए कि दोनों महाराष्ट्र के दुश्मन हैं और उनके पीछे पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस हैं.

हालांकि पूरे दिन भर चले हंगामे के बाद नवनीत राणा मातोश्री नहीं जा सकी. क्योंकि पुलिस ने उन्हें घर से निकलने ही नहीं दिया. ऐसे में उन्होंने कहा कि वे मातोश्री जाकर हनुमान चालीसा का पाठ तो नहीं कर सकी. लेकिन उनके कार्यकताओं ने वहां पर पाठ किया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2022 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).