Samples of BP-Sugar Medicine Failed: आंख में डालने वाली आई ड्रॉप्स ख़राब; 18 से ज्यादा कंपनियों के दवाइयों के सैंपल हुए फेल
18 से ज्यादा कंपनियों की दवाइयां ख़राब निकली है. दरअसल, राजस्थान में बड़ी मात्रा में खराब दवाइयां, इंजेक्शन और सिरप बाजार में बिक रहे हैं
Samples of BP-Sugar Medicine Failed: 18 से ज्यादा कंपनियों की दवाइयां ख़राब निकली है. दरअसल, राजस्थान में बड़ी मात्रा में खराब दवाइयां, इंजेक्शन और सिरप बाजार में बिक रहे हैं. पिछले दिनों सरकार की मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत आने वाली दवाइयों के नमूने फेल होने के बाद अब 18 से ज्यादा कंपनियों की दवाइयों के सैंपल फेल हो गए हैं. जिसके बाद ड्रग कंट्रोल विभाग अलर्ट हो गया है.
बता दें की ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने जयपुर के कई शहरों से दवाइयों के सैंपल की लेकर जांच कराई. जिसमें 18 से ज्यादा कंपनियों की दवाइयों के सैंपल फेल हो गए. इसमें खून पतला करने वाली एस्प्रिन, एंटी एलर्जी बीटामेथासोन, बीपी शुगर की गोलियां, पेट साफ़ करने वाले सिरप, आंख में डालने वाली आई ड्रॉप्स, इमरजेंसी में लगने वाले इंजेक्शन भी शामिल है. फ़िलहाल विभाग ने सभी कंपनियों को पत्र लिखकर सभी दवाइयों के बैच वापस करने के निर्देश दिए है.
देखें ट्वीट:
बीपी-शुगर की दवा के सैंपल फेल: इमरजेंसी में लगने वाले इंजेक्शन खराब; 18 से ज्यादा कंपनियों की दवाइयां जांच में अमानक निकलीं#Rajasthan #Jaipurhttps://t.co/LqVNxAP76d pic.twitter.com/DkDZqLWKXv
— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) March 5, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2024 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

