UP: सपा ने शिवपाल यादव और ओपी राजभर को लिखा खुला पत्र, कहा- 'जहां आप दोनों नेताओं को अधिक सम्मान मिले, वहां जाने के लिए स्वतंत्र'
समाजवादी पार्टी ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और SBSP प्रमुख ओ.पी. राजभर को पत्र जारी करते हुए कहा, "... अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतन्त्र हैं
UP Politics: समाजवादी पार्टी के साथ लगता है प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) और एसबीएसपी के प्रमुख ओपी राजभर (Op Rajbhar) के बीच का गठबंधन जल्द ही टूटने वाला है. क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव के बाद दोनों पार्टी के नेताओं की नजदीकियां बीजेपी के साथ बढ़ती ही जा रही है. बीजेपी के साथ दोनों नेताओं की नजदीकियां बढ़ने के साथ ही एसपी के खिलाफ उनके बयान बाजी को लेकर पार्टी की तरफ से शिवपाल यादव और ओपी राजभर के खिलाफ पार्टी की तरफ से खुला पत्र लिखा गया है. पत्र में सपा की तरफ से दोनों नेताओं के बारे में कहा गया है कि "आप कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं, आपको लगता है कि आपको अधिक सम्मान मिल रहा है."
सपा ने शिवपाल यादव और राजभर को लिखा पत्र:
समाजवादी पार्टी ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और SBSP प्रमुख ओ.पी. राजभर को पत्र जारी करते हुए कहा, "... अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतन्त्र हैं।" pic.twitter.com/sn8fEtFHux
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

