देश

15 August: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर मुख्यालय में तिरंगा फहराया, कहा- 'जब डरना छोड़ेंगे तो भारत अखंड होगा'

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में RSS मुख्यालय में तिरंगा फहराया.

15 August: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर मुख्यालय में तिरंगा फहराया, कहा- 'जब डरना छोड़ेंगे तो भारत अखंड होगा'

महाराष्ट्र: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwa) ने नागपुर में RSS मुख्यालय में तिरंगा फहराया. इससे पहले स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की पूर्व संध्या पर मोहन भागवत 'उत्तीष्ट भारत' (Uttishtha Bharat) कार्यक्रम में शामिल हुए थे. कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "हम अलग दिख सकते हैं. हम अलग-अलग चीजें खा सकते हैं लेकिन अस्तित्व में एकता है. आगे बढ़ना कुछ ऐसा है जो दुनिया भारत से सीख सकती है. विश्व में उत्कृष्टता की कीमत होती है."

मोहन भागवत ने आगे कहा कि विविधता प्रबंधन को लेकर पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है. जब विविधता को कुशलता से प्रबंधित करने की बात आती है तो पूरी दुनिया भारत की ओर इशारा करती है. उन्होंने कहा कि ये दुनिया विरोधाभासों से भरी हुई है, लेकिन इसका प्रबंधन केवल भारत ही कर सकता है.

मोहन भागवत ने कहा कि भारत को बड़ा बनाना है तो हमें डरना छोड़ना होगा. जब हम डरना छोड़ देंगे तो भारत अखंड होगा. हम अहिंसा के पुजारी जरूर हैं लेकिन दुर्बलता के नहीं. उन्होंने अपना बात रखते हुए कहा कि भाषा, पहनावा और संस्कृति में हमारे बीच छोटे अंतर हैं और इन चीजों में हमें नहीं फंसना चाहिए. देश की सभी भाषाएं राष्ट्रभाषाएं हैं और सभी जातियों के लोग मेरे अपने हैं, हमें ऐसा प्यार बनाए रखने की जरूरत है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2022 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).