Khan Sir on Protest: खान सर ने Video जारी कर छात्रों से की ये अपील, कहा- "हाथ जोड़ते हैं..."
Khan sir ने एक वीडियो जारी कर छात्रों से अपील की है कि वे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ना लें. उन्होंने कहा "'रेल मंत्री भी इस बात से सहमत हैं कि 20 गुना ज्यादा रिजल्ट देंगे. नंबर रिपीट नहीं होंगे."
RRB NTPC Protest, Bihar Bandh, 28 जनवरी: Khan sir ने एक वीडियो जारी कर छात्रों से अपील की है कि वे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ना लें. खान सर ने कहा कि उनकी मांगों को सरकार के सामने रखा गया है. 28 जनवरी को किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा मत लीजिए, ये आपके लिए गलत साबित हो जाएगा.
खान सर ने आगे कहा "हिंसा के चलते हमलोग शिक्षा माफिया कहलाएंगे, इसलिए किसी भी तरह की हिंसा ना करेंं. सरकार ने सुझाव मांगे है, उनके सामने मांगे रखी गई है. सरकार ने इसके लिए कमेटी भी बनाई है."
खान सर ने बताया, ''रेल मंत्री भी इस बात से सहमत हैं कि 20 गुना ज्यादा रिजल्ट देंगे. नंबर रिपीट नहीं होंगे. 3.5 लाख बच्चों को और जोड़ा जाएगा. NTPC वालों की समस्या खत्म हो गई. ग्रुप डी वालों के सीबीडीटी 2 को अचानक जोड़ा गया था, उसे हटा दिया जाएगा.
#khansir stop the violence pic.twitter.com/QmbrabzjOq
— Prakash Kumar (@Prakash4263608) January 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2022 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

