Delhi Rain Video: दिल्ली में भारी बारिश से 'स्विमिंग पूल' बन गई सड़कें, जलभराव के चलते लगा ट्रैफिक जाम
जगह-जगह भरा पानी मुसीबत बन रहा है. सड़कें मानो गंदे पानी का स्विमिंग पूल बन गई हों, कुछ घंटों की बरसात ने ही नोएडा की भी पोल खोल दी है. इसके साथ ही एनएच 44 पर लंबा जाम लगा हुआ है.
Delhi Rain waterlogging Video: शनिवार को दिल्ली में लगातार बारिश के बाद भारी जलजमाव देखा गया. बारिश सुबह शुरू हुई और कई घंटों तक जारी रही, जिससे रवीन्द्र नगर, मुनिरका, आरके पुरम, नेहरू प्लेस और द्वारका सहित कई इलाकों में जलजमाव हो गया. जलभराव के कारण शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम भी हो गया.
This is the situation in Cannaught Palace pic.twitter.com/ivwoXIcB6q
— Ayushmann Kumar (@Iam_Ayushmann) July 8, 2023
निचले इलाकों और खराब जल निकासी व्यवस्था के चलते लोगों का असुविधा का सामना करना पड़ा. कुछ इलाकों में पानी घुटनों तक गहरा था, जिससे लोगों के लिए पैदल चलना या गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया. जलभराव के कारण कई अंडरपास और सबवे में भी पानी भर गया.
#WATCH | Heavy rainfall lashes parts of Delhi, leading to waterlogging in several parts of the city.
(Visuals from Connaught Place) pic.twitter.com/qOQ44zzqZ9
— ANI (@ANI) July 8, 2023
जगह-जगह भरा पानी मुसीबत बन रहा है. सड़कें मानो गंदे पानी का स्विमिंग पूल बन गई हों, कुछ घंटों की बरसात ने ही नोएडा की भी पोल खोल दी है. इसके साथ ही एनएच 44 पर लंबा जाम लगा हुआ है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज (8 जुलाई) से 11 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना है.
#WATCH | Severe waterlogging witnessed in Rabindra Nagar area of Delhi following incessant rainfall in the city. pic.twitter.com/W1kjQWWSpo
— ANI (@ANI) July 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2023 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

