Republic Day Parade 2023: कर्तव्य पथ पर बना इतिहास! पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली परेड की सलामी (Video)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) मनाने में देश का नेतृत्व कर रही हैं. इसी के साथ कर्तव्य पथ पर इतिहास बन गया. देश में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली.
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) मनाने में देश का नेतृत्व कर रही हैं. इसी के साथ कर्तव्य पथ पर इतिहास बन गया. देश में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली. परंपरा के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ. पहली बार, 21 तोपों की सलामी 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन से दी गई. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं. देश आज मना रहा है अपना 74वां गणतंत्र दिवस, यहां देखिए परेड का सीधा प्रसारण.
गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड हो रही है. इससे पहले इस जगह को राजपथ के नाम से जाना जाता था. इस परेड में 'न्यू इंडिया' की झलक दिखेगी. इस परेड में स्वदेशी सैन्य पराक्रम के साथ राज्यों की झांकियां में सांस्कृतिक विविधता दिखेगी.
Delhi | President Droupadi Murmu leads the nation in celebrating Republic Day
Egypt’s President Abdel Fattah al-Sisi attends the ceremonial event as the chief guest
Simultaneously, National Anthem and 21-gun salute presented pic.twitter.com/hi3joxFs57
— ANI (@ANI) January 26, 2023
कर्तव्य पथ पर परेड शुरू, स्वदेशी 105 फील्ड गन से पहली बार दी गई सलामी #RepublicDaywithZee #गणतंत्र_दिवस #26january #DraupadiMurmu
रिपब्लिक डे का लेटेस्ट अपडेट: https://t.co/4iwxkMuQca pic.twitter.com/d0EQB6uBsn
— Zee News (@ZeeNews) January 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2023 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

