देश

Republic Day 2023: पहली बार स्वदेशी फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी, एक और ब्रिटिश रिवाज खत्म (Watch Video)

26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में स्वदेशी व आधुनिक हथियारों की बेहतरीन झलक देखने को मिली. यह पहली बार है जब 21 तोपों की सलामी 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन से दी गई.

Republic Day 2023: पहली बार स्वदेशी फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी, एक और ब्रिटिश रिवाज खत्म (Watch Video)
स्वदेशी फील्ड गन (Photo: ANI)

Republic Day 2023: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में स्वदेशी व आधुनिक हथियारों की बेहतरीन झलक देखने को मिली. यह पहली बार है जब 21 तोपों की सलामी 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन से दी गई. इसने पुरानी 25 पाउंडर बंदूक की जगह ली है, जो रक्षा क्षेत्र में बढ़ती भारतीय 'आत्मनिर्भरता' को प्रदर्शित करती है.

गणतंत्र दिवस परेड, देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का एक अनूठा मिश्रण रही, जिसने देश की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं, नारी शक्ति और एक 'न्यू इंडिया' के उद्भव को प्रदर्शन किया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2023 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).