Pakistan Missile Attack: पंजाब और राजस्थान में पाकिस्तान की मिसाइल के अवशेष मिले, इलाके में हाई अलर्ट; जांच में जुटी एजेंसियां (Watch Video)

पंजाब और राजस्थान में उस वक्त हड़कंप मच गया ,जब दो अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुईं, जो पाकिस्तान द्वारा दागी गई मिसाइल के अवशेष हो सकते हैं.

India Pakistan Tension: पंजाब और राजस्थान में उस वक्त हड़कंप मच गया ,जब दो अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुईं, जो पाकिस्तान द्वारा दागी गई मिसाइल के अवशेष हो सकते हैं. पंजाब के होशियारपुर में एक खेत में मिसाइल के टुकड़े मिले हैं, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. वहीं, राजस्थान के जैसलमेर में एक अज्ञात धातु का टुकड़ा ज़मीन में दफन मिला, जिसे देख स्थानीय लोग घबरा गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने इलाके को घेरकर 100 मीटर के दायरे में आवाजाही बंद कर दी.

सेना की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच जारी है. फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

ये भी पढें: Fact Check: क्या भारत के INS विक्रांत ने कराची पोर्ट पर हमला किया? भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच गाजा की पुरानी तस्वीर फ़र्जी दावे के साथ वायरल

पंजाब के होशियारपुर में मिसाइल के अवशेष मिले

राजस्थान के जैसलमेर में संदिग्ध वस्तु मिली

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\