देश

HC On Relationship and Rape: आपसी सहमती से बने रिश्ते में दरार आने के बाद बलात्कार का आरोप गलत

बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपनी प्रेमिका के बलात्कार के आरोपी को आरोप मुक्त करते हुए कहा, 'दोनों के बीच यौन संबंध केवल शादी के वादे पर नहीं थे बल्कि इसलिए भी थे क्योंकि महिला आरोपी से प्यार करती थी.'

HC On Relationship and Rape: आपसी सहमती से बने रिश्ते में दरार आने के बाद बलात्कार का आरोप गलत
Bombay High Court | Photto: PTI

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि किसी भी रिश्ते में एक व्यक्ति को केवल इसलिए रेप का दोषी नहीं ठहराया जा सकता क्यों कि दोनों के बीच चीजें ख़राब हो गई और रिश्ता शादी में नहीं बदल पाया. बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपनी प्रेमिका के बलात्कार के आरोपी को आरोप मुक्त करते हुए कहा, 'दोनों के बीच यौन संबंध केवल शादी के वादे पर नहीं थे बल्कि इसलिए भी थे क्योंकि महिला आरोपी से प्यार करती थी.'

अदालत ने पाया कि दोनों 8 साल से एक लंबे रिश्ते में थे, और यह नहीं कहा जा सकता कि उसने सेक्स के लिए केवल इसलिए सहमति दी क्योंकि वह गलत धारणा में थी कि वह उससे शादी करने जा रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2023 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).